सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी कार्यालय के द्वारा दिए गए निर्देश पर बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए जिले के सभी थानों को मिलाकर पुलिस ने कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान के क्रम में 40 वारंट व 4 कुर्की आदेशों का निष्पादन भी किया गया है। बताया गया है कि वारंट के आधार पर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, शराब कांड में 11 अभियुक्त व अन्य विभिन्न कांडों में 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है। छापेमारी में कुल 7 लीटर देशी शराब व 0.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही अलग-अलग मामलों में 1 लाख 20 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। बताया गया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर अंकुश ...