मधेपुरा, दिसम्बर 4 -- कुमारखंड,निज संवाददाता।रघुनिया में 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का समापन किया गया। कुमारखंड मुखिया राजीव कुमार के निवास स्थान पर गुरुवार को अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को समापन के बाद नगर भ्रमण किया गया। अष्टयाम संकीर्तन के दौरान अलग अलग रामधुनी मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्ण का गायन किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गयी। मौके पर विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय गांधी, प्रमोद यादव, विष्णु कुमार फौजी, चंद्रकिशोर यादव, रतन यादव, चंदन यादव, पंचायत समिति सदस्य नित्यानंद ऋषिदेव, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...