हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले की 24 ग्राम पंचायतों को टीबी जैसी संक्रामक बीमारी से मुक्ति मिल गई है। इन सभी ग्राम पंचायतों पर टीबी मुक्त का होने मुहर लग गई है। 24 मार्च को संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष जो ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं उनमें कुरारा ब्लाक की जमरेही ऊपर, राठ की वरदा, सिकरौधा और ददरी, मौदहा की मसगांव, हिमौली, परेहटा, भमौरा, बिगहना, मुस्करा की मिहुंना, न्यूरिया, करगांव, भुजपुर, सरीला की धौहल, बंधौली, अतरौली, इछौरा, सुमेरपुर की जलाला, सिमनौड़ी और गोहांड ब्लाक की अतरा, बरौली खरका, नदना, इटैलिया राजा और लींगा है। इनमें पांच गांव पंचायतें लगातार तीन सालों से टीबी मुक्त की श्रेणी में आ रही हैं, जिसके चलते इ...