आगरा, दिसम्बर 22 -- कस्बा के कालेज रोड स्थित बांके बिहारी गेस्ट हाउस परिसर में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने आहुति दीं। 24 कुण्डीय गायत्री राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि महायज्ञ में गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य सुरेन्द्र नाथ वर्मा, गोपाल मालवीय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलाई। गायक दीपक बघेल, वादक नरेंद्र सालाल, रामगोपाल ने युग संगीत के माध्यम से गुरु वंदना और मातृ वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान नगर संघचालक राकेश पाराशर,‌ चेयरमैन चांद अली खान, ईओ विनय कुमार शुक्ला, उमेश यादव, सुरेंद्र पुजारी, मोहन लाल, रामा देवी,‌ मीना चौहान, हरिदत्त पालीवाल,‌ उमेश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, लखमीचंद्र आचार्य, संजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता,‌ रमन गुप्ता, शैलेश गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, ...