दरभंगा, मार्च 10 -- बिरौल। प्रखंड के सौवां सोनाडीह गांव में रविवार से चार दिवसीय 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा में 1001 कन्याओं ने भाग लिया। यह महायज्ञ नौ से 12 मार्च तक चलेगा। गायत्री परिवार के जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोगों को धर्म और आध्यात्म से जोड़ना है। आचार्य राम शर्मा व भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में यह आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राम पुकार यादव, जीवछ यादव, विश्वभर यादव, राम विनोद यादव, छेदी गुप्ता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.