लातेहार, मार्च 11 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा बालूमाथ के माध्यम से शेरेगड़ा में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुई। यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ भारत माता की जय, गायत्री माता की जय और हम बदलेंगे युग बदलेगा के जय घोष के साथ चेटर नदी में जल भरा गया। जनकल्याण की भावना से ओत प्रोत विश्व वसुधा के कल्याण की कामना करते हुए सभी वर्ग के लोग यज्ञ स्थल तक पहुंचे। 10 मार्च से शुरू हुई यज्ञ 13 मार्च तक चलेगा। यज्ञ के संचालन के लिए गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड से पांच सदस्य टोली शेरेगड़ा यज्ञ स्थल पहुंची है। इससे पहले डकरा खलारी रांची, और गायत्री शक्तिपीठ चंदवा टोली नायक भोला जी, देवेन्द्र प्रस...