सहारनपुर, फरवरी 1 -- गंगोह अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा दूधला शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव संपन्न हुआ। 29 से 31 जनवरी तक चले महायज्ञ में श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने कलशयात्रा, दीपयज्ञ, गायत्री यज्ञ व संस्कार में भाग लिया। टोलीनायक राम तपस्या यादव ने कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसरित है। इसके लिए हमें बुराइयों, गलत खानपान व गलत खानपान को त्यागकर गायत्री साधना करनी होगी। भजन संध्या व प्रवचन में मा. तिरपाल सिंह नक्षत्र सिह, ऋषिपाल, मांगेराम, महिपाल, सत्यपाल, सुरेश शर्मा, राजपाल, महावीर, ओंकार, कुशलपाल आदि रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.