पीलीभीत, मार्च 23 -- रामलीला मैदान में 30 मार्च से 24 कुंडलीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू हो रहा है। इसको लेकर गायत्री परिजन तैयारियों में जुटे हुए हैं। मैदान में ही हवन कुंड निर्माण के साथ साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य चल रहा है। पहले दिन कलीनगर में सुबह 8 से 12 बजे तक मंगल जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पीत वस्त्र धारी महिलाएं शामिल होंगी। शाम 7 बजे से रात 10 तक संगीत प्रवचन शांतिकुंज की टोली द्वारा किया जाएगा। 31 मार्च सुबह 7 से 11 बजे तक यज्ञ एवं संस्कार, अपराह्न 2 बजे से 4 तक युवा सम्मेलन और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। 1 अप्रैल सुबह 7 से 11 बजे तक यज्ञ एवं विवाह संस्कार अपराह्न 2 बजे से 4 तक पुरुष एवं महिला सशक्तिकरण गोष्ठी, शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संगीत प्रवचन एवं 2 अप्रैल सुबह 7 से 10...