गोपालगंज, मार्च 20 -- थावे। वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी-थावे खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक दिया जाएगा। इसके कारण कुछ सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। 24 एवं 29 मार्च को 55109 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं 24 एवं 29 मार्च को 55104 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी को छपरा कचहरी से 150 मिनट देरी से चलाया जाएगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.