चतरा, जनवरी 29 -- चतरा संवाददाता। जिले में अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार को अभियान के क्रम में कुंदा थाना क्षेत्र के सिंदुरी गांव में करीब 4 एकड़ तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के कोटारी गांव में 20 एकड़ यानि कुल 24 एकड़ वन भूमि में लगे अवैध पोस्ते की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट कर दिया गया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अवैध पोस्ते की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...