प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- प्रयागराज। वायु सेना स्टेशन मनौरी स्थित 24 उपस्कर डिपो (इक्विपमेंट डिपो) की 100 मीटर परिधि में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर ने आदेश जारी किया है। उपस्कर डिपो की परिधि में इस्माइलपुर कोटवा, पूरामुफ्ती, बिहका, अकबरपुर, सल्लाहपुर व मनौरी ग्राम की भूमि पर यह आदेश लागू रहेगा। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 24 उपस्कर डिपो वायु सेना स्टेशन मनौरी की परिधि की दीवार से 100 मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने निर्माण का प्रयास किया, जब रोका गया तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद सेना की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.