बक्सर, फरवरी 9 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को डीएम साहिला ने जनसुनवाई के लिए आम जनता से मुलाकात किया। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों को लेकर कुल 24 आवेदनों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।साथ ही आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी व न्यायोचित तरीके से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...