अलीगढ़, अगस्त 20 -- अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में 24 अगस्त से गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम 6 सितंबर तक लगातार चलेंगे। मंदिर में गणेश महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसर को सजाने के लिए फूलमालाओं, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनियों की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे त्योहार के दौरान पूरा मंदिर आकर्षक व भव्य दिखाई दे। मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि इस बार महोत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालु गणेश जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक व पुष्पांजलि अर्पित कर अपने परिवार की मंगलकामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.