हापुड़, जनवरी 8 -- जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग का बाल स्वास्थ्य पोषण माह जारी है। गुरूवार को अभियान के तहत कैंप लगाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए की खुराक बेहद फायदेमंद है। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह चल रहा है। इनमें बच्चोंको विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही हैं। बच्चों के लिए विटामिन ए की खुराक बेहद जरूरी है। गुरूवार को अभियान चलाकर 2382 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई हैं। अभियान के तहत सभी अपने बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर पिलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...