अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को पलीता लगाने में बैंक बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को कमिश्नर ने योजना की मंडल स्तरीय समीक्षा की तो हकीकत सामने आ गई। मंडल के चारों जिलों में 2354 आवेदकों को लोन मिलने का इंतजार है। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक पर सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं। पिछली बैठक से अब तक एक्सिस, आईसीआईसीआई व यस बैंक द्वारा एक भी लोन स्वीकृत नहीं किए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कमिश्नर संगीता सिंह ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में एसओपी के अनुरूप आवेदन पत्रों के निस्तारण में हो रही गंभीर लापरवाही पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने बताया कि नवंबर में हुई पिछली बैठक में सीएम युवा योजना के अंत...