सीतामढ़ी, जून 13 -- सीतामढ़ी। डुमरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 235 ग्राम गांजा व 4500 रुपये के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी राम रतन राय के पुत्र नवीन राय के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मझौलिया हनुमान मंदिर के पास गेरुआ वस्त्र पहन कर गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष शस्त्र बल के साथ मझौलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति गेरुआ वस्त्र पहन मंदिर के समीप खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर उसके जेब से पन्नी में रखा गांजा व नगद रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने धंधेबाज के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर कर आरोपी को न्यायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.