गया, दिसम्बर 16 -- नए साल को लेकर शराब तस्करी की जिले भर में छापेमारी तेज कर दी गई है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई चेक पोस्ट से लेकर ग्रामीण इलाकोंमें चल रही है। इसी कड़ी में सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। 2307 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि टीम ने सोमवार की रात शराब पकड़ी। गुप्त सूचना पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नंदनी डेयरी के पास शक के आधार पर झारखंड नंबर वाली एक्सएल 6 कार रुकवायी। जांच में कार में छिपाकर रखी गई 48 कार्टन विदेशी शराब निकली। 2304 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक रांची के थाना बीआईटी सदर के अंतर्गत तपोवन गली क...