गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में वर्किंग वूमेन की सुविधा के लिए हॉस्टल का निर्माण होगा। इसके लिए गिरिडीह कॉलेज के बगल सोनबाद क्षेत्र में स्थल चयनित किया गया है। इस योजना का निर्माण 23.50 करोड़ की राशि से होगा। योजना को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद राशि आवंटित की गई है। इस संबंध में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण होना है। इसके लिए सोनबाद में स्थल का चयन कर लिया गया है। जल्द ही योजना को लेकर निविदा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले के कई प्रखंडों से महिला श्रमिक काम करने के लिए जिला मुख्यालय आती हैं। कभी-कभी शाम होने की वजह से ऐसी महिलाओं को अपने घर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.