बांका, फरवरी 4 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के कारोबार में शामिल कारोबारियों का भंडाफोड़ किया है। नवादा बाजार पुलिस को नवादा से राजावर मार्ग पर शराब की डिलीवरी होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने नवादा बाजार से राजावर की ओर जाने वाले रास्ते को नाकेबंदी कर दिया, ओरल एक टाटा इंडिगो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से सोमनाथ कुमार, पिता विवेकानंद सिंह, निवासी विरनौध, गोराडीह, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 32 बोतल (375 एमएल) एवं 15 बोतल (750 एमएल) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 23.25 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी के विरुद्ध बिहार म...