लातेहार, अप्रैल 5 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में जविप्र दुकानों में अब तक करीब 23 हजार कार्डधारियों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। उन सभी कार्डधारियों को ई केवाईसी करने के लिए अब 30 अप्रैल तक समय बढ़ा दिया गया है। इस एक महीने में अब उन सभी कार्डधारियों की ई केवाईसी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार बरवाडीह में 98820 कार्डधारियो की ई केवाईसी करनी है। अब तक लगभग 69800 कार्डधारियो की ई केवाईसी हो चुकी है। पहले 31 मार्च तक ई केवाईसी करने का समय तय की गई थी,लेकिन प्रायः सर्वर डाउन आदि तकनीकी गड़बड़ी के कारण उतने कार्डधारियो की ई केवाईसी नही हो पाई। इधर प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने बताया कि सभी जविप्र दुकान के डीलरों को कार्डधारियो की ई केवाईसी करने में कोई कोताही नही बरतने के लिए कहा गया है। जो कार्डधारी ई केवाईसी नही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.