देवरिया, फरवरी 22 -- लार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र लार में शनिवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ब्लॉक के शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन की रूपरेखा पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का समय आ गया है और सभी शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाना होगा।जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर 1 से 4 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे।उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.