गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शनिवार को शिक्षक भवन में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता स्वीकार नहीं की जाएगी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने इसे अन्यायपूर्ण निर्णय बताते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा, 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन ...