कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से तृतीय सुरेंद्र सिंह स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी गार्ड ट्रॉफी 23 फरवरी से शुरू हो रही है। यह जानकारी आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिजीवन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...