गढ़वा, नवम्बर 20 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत अलग-अगल गांवों से पांच फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके लिए थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने पांच टीम गठित किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक 23 वर्ष से फरार आरोपी भी शामिल है। टीम के सदस्यों ने बुधवार रात छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। बकौल डीएसपी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को गुरुवा को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के सोमनाथ कोरवा को थाना प्रभारी ने बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार कर थाना लाया। वह 23 साल से फरार चल रहा था। उसके अलावा अलग-अलग गांव से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेरशाम गांव से शुकुल कोरवा, डाले गांव से रमन कोरवा, लुकुमबार गांव से सुरेश ...