उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद में होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में 144 जगहों पर होलिका जलेगी। 23 संवेदनशील स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। पूरे जिले को जोन एवं सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जाने लगा है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एलआईयू और एसओजी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिले में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर अधिकारी अभी से ही तैयारियों को अंतिम रूप में देने के लिए जुट गए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के 144 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिले भर में यह संख्या 1455 से अधिक है। शहर के 32 वार्डों में जहां-जहां चिन्हाकंन हुआ तो वहां टीम की तैनाती की गई। जगह-जगह मोहल्लों में होलिका दहन के लिए साफ-सफाई चल रही है। नगर पालिका की ओर से चिह्नित स्थानों पर चूना छिड़काव और आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.