बिहारशरीफ, मार्च 20 -- 23 व 24 को शहर के आरडी कॉलेज में सजेगी युवा संसद एक देश-एक चुनाव पर दो जिलों के युवा रखेंगे अपने विचार अच्छे विचार देने वाले 10 युवाओं का होगा चयन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्र सरकार के युवा, खेल तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा 23 तथा 24 मार्च को शेखपुरा के आरडी कॉलेज में युवा संसद का आयोजन होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम में शेखपुरा तथा लखीसराय जिले के युवा शामिल होंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार ने बताया कि युवा संसद में 18 से 25 वर्ष के युवक-युवतियां शामिल होंगी। दो दिनों तक चलने वाले युवा संसद कार्यक्रम में दूसरे जिले से आने वाले युवाओं के आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है। विचार मंथन में युवा एक देश-एक चुनाव विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शेखपुरा में होने वाले विचार मंथन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.