सिमडेगा, दिसम्बर 5 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी के निदेशानुसार कोचेडेगा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में ड्रेस कोड, बिना हेलमेट, परमिट एवं अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान कुल 23 वाहनों पर विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों के अंतर्गत 1,13,500 रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। जानकारी डीटीओ संजय कुमार बाखला ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...