गोपालगंज, फरवरी 12 -- सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात उमाकांत प्रसाद को 23 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी के घर को सील कर दिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...