महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक नगर में हुई। इस दौरान विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने के लिए महराजगंज में लोहर, बढई, कसेरा, शिल्पकार व स्वर्णकार आदि समुदाय के लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि 23 मार्च को सुबह 10 बजे से नगर के एक मैरेज हाल में विशाल विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से करीब 5000 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि हंशराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य व विशिष्ट अतिथि मोहन प्रकाश वर्मा विधायक हाटा कुशीनगर, विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़, डा.अ कृण्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.