बहराइच, जनवरी 27 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके की नरैनापुर गांव सभा के वार्ड नं 2 लछमनपुर गांव में सशस्त्र पुलिस के जवानों ने नेपाल में प्रतिबंधित तम्बाकू के 23 बोरे बरामद किए हैं। ये बोरे एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे थे। उक्त जानकारी देते हुए नेपाली सशस्त्र पुलिस बल की नरैनापुर बीओपी पर तैनात डीएसपी तेज बहादुर शर्मा ने बताया कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 23 बोरे नेपाल में प्रतिबंधित तम्बाकू बरामद कर हमारे जवानों ने ट्रेक्टर ट्राली सहित तम्बाकू को स्थानीय नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...