नई दिल्ली, फरवरी 4 -- निसान भारतीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयार कर चुकी है। कंपनी इस महीने 7-सीटर ग्रेविट (Gravite) MPV लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी के पास सिर्फ एक मैग्नाइट SUV है। इस महीने यानी फरवरी में कंपनी इस कार पर 1.10 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी ने इससे डिस्काउंट को लेकर जो डिटेल शेयर की है उसके मुताबिक ये कार 23 फरवरी तक खरीदने पर ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे। इसमें 5.55% का इंटरेस्ट रेट भी शामिल है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपए है। कंपनी इस पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है। जिसमें 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलीनिसान ने मैग्नाइट के अपडेटेड मॉडल के सेफ्टी पैकेज में धीरे-धीरे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके रिवाइज्ड मॉडल में 6 एयरबै...