भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार के विभिन्न विवि में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा की जा रही सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति में आलेख तथा अनुभव में अंक दिए जाने के मामले में आयोग पर धांधली के आरोपों की मंगलवार को सुनवाई हुई। जस्टिस हरीश कुमार ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 23 फरवरी तय की। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थी डॉ. आनन्द आजाद ने बताया कि आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के दौरान आलेख तथा अनुभव में अंक देने को लेकर पूरी तरह से मनमानी की गई है। एक ही जर्नल में प्रकाशित आलेख पर किसी अभ्यर्थी को अंक दे दिया गया है तो किसी का अंक काट लिया गया है। इसी प्रकार से अनुभव प्रमाण पत्र पर मनमाने तरीके से अंक देने तथा काटने का कार्य किया गया है। आयोग के इस मनमानी...