जामताड़ा, जनवरी 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद एवं एसपी राजकुमार मेहता ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत में चुनाव कराए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा। नाम वापसी 6 फरवरी तथा प्रतीक आवंटन 7 फरवरी को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को कराई जाएगी। मिहिजाम नगर परिषद में 20 वार्डों के लिए 39 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 37,056 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं जामताड़ा नगर पंचायत में 16 वार्डों के लिए 28 मतदान केंद्रों पर 26,467 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.