पटना, दिसम्बर 24 -- पटना के पत्रकार नगर और फुलवारीशरीफ इलाकों में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पत्रकार नगर थाना अंतर्गत योगीपुर में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक घूम-घूमकर नशीले पदार्थ बेच रहा है। इस पर छापेमारी कर पुलिस ने शौरभ कुमार नाम के युवक को दबोच लिया, जिसके पास से गांजे की 23 पुड़िया बरामद हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ, फुलवारीशरीफ के चुनौटी कुआं इलाके से मंगलवार को अमजद उर्फ आजाद नाम के युवक को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 42 पुड़िया गांजा जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग गुपचुप तरीके से इलाके में नशे का कारोबार फैला रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह गांजा कहां से लाते थे और इनके गिरोह में और कौन-क...