धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों में शनिवार से सीटेट परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। शनिवार व रविवार को सीटेट परीक्षा ली जाएगी। सीबीएसई के निर्देश पर संबंधित परीक्षा केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र बनाए गए कई स्कूलों ने शनिवार को कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पहली पाली में पेपर टू सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में पेपर वन 2:30 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। पहली पाली के छात्रों को सुबह 7:30 बजे व दूसरी पाली में 12:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम है। सीबीएसई ने जारी आदेश में कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से काफी पहले आवंटित केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.