गढ़वा, फरवरी 3 -- बड़गड़। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में बोडरी उच्च विद्यालय के कुल 23 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्राधीक्षक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं पाए गए। केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में सामुएल लकड़ा उपस्थित थे। वहीं उड़नदस्ता व स्टैटिक दल के एएसआई राजेश कुमार वर्मा व योगेंद्र उरांव सहित पुलिस बल के जवान केंद्र पर मुस्तैद दिखे। बताया गया कि मैट्रिक परीक्षा के लिए बनाए गए उक्त केंद्र पर मरदा व बोडरी उच्च विद्यालय के कुल 113 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.