आगरा, नवम्बर 16 -- शहर में 23-29 नवम्बर तक भक्ति की गंगा बहने जा रही है। अवधपुरी ए ब्लॉक स्थित महारानी बाग में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। कथा वाचक दिनेश दीक्षित महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीहरि की महिमा का कथा कहेंगे। कथा से एक दिन पूर्व 22 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बैंड बाजों से भजन-कीर्तन करते हुए भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह जानकारी आज आयोजन समिति के पदाधिकारियों डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने सिम्बोजिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन में दी। साथ ही शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बताया कि 22 नवंबर को सुबह 11 बजे कथा स्थल महारानी बाग से प्रारंभ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः महारान...