मधुबनी, नवम्बर 21 -- मिथिला के परंपरा के अनुसार 23 नवंबर को माता जानकी के मंदिर से विधि-विधान पूर्वक छप्पन प्रकार के मिठाई व फल के साथ भगवान श्रीराम को तिलक चढ़ाने के लिए दिन के एक बजे श्रीराम मंदिर के लिए प्रस्थान किया जायेगा। जहां श्रीराम मंदिर के महंत राम गिरी व जानकी मंदिर के दोनों महंत समधी की भूमिका में रस्म निभाते हैं। नगरवासी व मैथलानियों द्वारा पूरे शहर में तिलकोत्सव की झांकियां निकाली जाती है। 24 नवंबर को है मटकोर: 24 नवंबर के दिन मटकोर रस्म के लिए दोपहर दो बजे माता जानकी अपने मंदिर प्रांगण से गंगासागर पोखर के लिए प्रस्थान करेंगी। जहां माता के मटकोर की रस्म अदा की जायेगी। इस रस्म के दौरान मिथिला के गाजे बाजे के साथ हज़ारों लोग व मैथलानी इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। मटकोर रस्म को लेकर तालाब की साफ सफाई की जा रही है। जिससे तालाब ...