संभल, अप्रैल 23 -- विकासखंड संभल क्षेत्र के ग्रामों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं और पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 23 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इससे उन गांवों में रहने वाले बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा, जहां अब तक आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में संचालित हो रहे थे और बच्चों को बैठने व सीखने में असुविधा होती थी। इस योजना के तहत चमरूआ, हाफिजपुर, ज्ञानपुर सीसोना, इसापुर मुंड, महमूदपुर कुंज, अबूनगर, शाहपुर चमारन, चंदावली, खबरी भोला, बहुद्दीनपुर, सदिरनपुर, मिर्जापुर ककरोआ, ततारपुर रोड, भवाज, बेटला, वारीपुर भमरौआ, ततारपुर संदल, पिपली, रह्मापुर, मोहम्मदपुर भंडा, नवाडा, भदरौला व सलखना गांवों में नए केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में एपीओ कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.