नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- Bai Kakaji Polymers IPO: कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली पैकेजिंग के पुर्जे बनाने वाली महाराष्ट्र स्थित बाई काकाजी पॉलीमर्स का आईपीओ कल से निवेश के लिए खुल रहा है। यह सितंबर के बाद से एसएमई सेगमेंट में सबसे बड़ा ऑफर साइज है। कंपनी करीब Rs.105.17 करोड़ जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है, जो सितंबर के बाद SME सेगमेंट का सबसे बड़ा इश्यू माना जा रहा है। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 56.54 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। निवेशक इस आईपीओ में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। शेयर का प्राइस बैंड Rs.177 से Rs.186 प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 22 दिसंबर को खुलेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर Rs.8 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।क्या है डिटेल कंपनी के मुताबिक, आईपीओ का...