मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में 23 फरवरी को आईएमसी की बैठक होगी। इसकी जानकारी सीसीडीसी प्रो. टीके डे ने शनिवार को दी। बैठक में वोकेशनल कोर्स खोलने पर चर्चा होगी और उसे पास किया जायेगा। 24 फरवरी को एफलिएशन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में 98 कॉलेजों के संबद्धन के प्रस्ताव को पास किया जायेगा। 25 को एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी। इसमें आईएमएसी और संबद्धन कमेटी के प्रस्ताव को पास कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...