पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिला अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की जाएगी। जिले भर में इस वर्ष हजारों स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों, मंदिरों, सार्वजनिक पूजा पंडालों एवं मोहल्लों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में ही लगभग 100 से अधिक स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। इस बार पूजा पंडालों में स्थानीय मूर्तिकारों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की कलाकृतियां भी द...