पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 94 वां शहादत दिवस 23 मार्च को टाऊन हॉल में भाकपा-माले पूर्णिया द्वारा संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इसकी जानकारी इस्लामुद्दीन ने संगठन की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया 23 मार्च 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश साम्राज्यवाद ने फांसी दे दिया था। इन्हीं हजारों आज़ादी के दीवाने के बल पर आज हमलोग आजाद भारत में हैं। इसलिए समय की मांग है कि हमलोग भगत सिंह और अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें। बैठक में मुख्य रूप से कामरेड इस्लाम उद्दीन, अविनाश पासवान, यमुना प्रसाद मुर्मू, नंदन दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...