सीवान, दिसम्बर 19 -- सीवान। शहर के गोशाला रोड स्थित समाधान हॉस्पिटल परिसर में होप एंड हील फाउंडेशन के सौजन्य से फ्री कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा। शिविर के आयोजन डॉ. एस हुसैन ने बताया कि इसमें टाटा कैंसर सेंटर के अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट एवं विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। शिविर में निशुल्क मेमोग्राफी सहित आवश्यक कैंसर जांच एक ही जगह की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचर लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...