हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान दिवस के अवसर पर ड्राई-डे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को निर्धारित है। झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 576 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।इसके अनुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान के अगले दिन प्रातः 07:00 बजे तक की अवधि को संबंधित मतदान क्षेत्र में ड्राई-डे घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान मतदान क्षेत्र में स्थित किसी भी होटल, रेस्तर...