लखीसराय, नवम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के बड़तल्ला -शारदानगर स्थित कार्यालय भवन में आगामी 23 नवंबर रविवार को दिन में दस बजे से बिहार पेंशनर्स समाज सूर्यगढ़ा शाखा का सम्मेलन होगा। चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार सिंह उद्घाटन करेंगे। सदस्यों में मथुरा साल, दिनेश प्रसाद, हरिनंदन शर्मा सचिव और अध्यक्ष राम बहादुर राय के द्वारा प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। संगठन और सदस्यता पर विचार -विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...