ललितपुर, फरवरी 21 -- स्वच्छता के जनक माने जाने वाले संत गाडगे महाराज जी का 150वां जन्मोत्सव 23 फरवरी सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ व समस्त रजक एवं श्रीवास समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रजक नीलू ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह 12.30 बजे से भव्य शोभायात्रा श्री तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर डा. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क जाएगी। यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज से बंधु उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार...