शामली, जनवरी 16 -- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में विशेष ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ सायरन बजाए जाएंगे। शामली नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय पर सायं छह बजे से सवा छह बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी, जिससे ब्लैक आउट का वास्तविक अनुभव कराया जा सके। इस दौरान आपदा मित्र और सिविल डिफेन्स स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मॉकड्रिल से पूर्व आमजन को इसकी जानकारी देकर जागरूक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.