जयपुर, जुलाई 22 -- भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब वे 23 जुलाई को जयपुर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरे में उपराष्ट्रपति को रियल एस्टेट डेवलपर्स संघ के साथ संवाद करना था, लेकिन अब उनके अचानक इस्तीफे ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल भी तय था। धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।' हालांकि, इस अचानक फैसले ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.