फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला अब 23 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। दरअसल 21 दिसम्बर को रविवार होने के कारण इसकी तिथि में संशोधन किया गया है। बताया कि आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले मेले में प्रदेश स्तर की करीब 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। मेले में पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार का अवसर मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...